Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

मंडला, 17 अप्रैल 2026

नैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुर्गाटोला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शुक्रवार को नदी में बोरी बंधान कार्य किया गया। यह कार्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें जल संरक्षण के उद्देश्य से कुल 40 बोरियों का उपयोग कर बांध तैयार किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया कुशराम एवं सचिव श्रीमती संजू उइके सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके एवं नवांकुर संस्था-तेजस्विनी मां रेवा नर्मदा महिला संघ, चिरईडोंगरी रेलवे सेक्टर क्रमांक 04 से कार्यक्रम समन्वयक श्री संजय राजपूत की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना एवं स्थानीय जल स्त्रोतों को संरक्षित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जल स्तर बनाए रखने में सहायता मिल सके।

Related posts

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

रानी दुर्गावती बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Reva India News

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment