Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर एसडीएम ने दिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

मंडला, 18 अप्रैल 2026

आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान क्षेत्र में पेयजल की संभावित समस्या से निपटने और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को संपन्न हुई इस बैठक में जल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने संपूर्ण अनुभाग में पेयजल उपलब्धता की स्थिति का गहन मूल्यांकन करते हुए ग्रामों को रेड, यलो और ग्रीन जोन में वर्गीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनपद स्तर पर एक पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित करें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि ग्रामीण अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने रेड जोन के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्व से ही वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।

Related posts

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकारों ने भवन में मनाया गया  प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी का जन्मदिन 

Reva India News

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं में आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment