Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मंडला, 18 अप्रैल 2026

20 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) नैनपुर श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री ठाकुर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने पेयजल, विद्युत, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर, नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री आर.ई.एस., थाना प्रभारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने किया झुलपुर क्षेत्र का भ्रमण केनाल लाईनिंग एवं बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया

Reva India News

मंत्री संपतिया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण पुलिस लाईन मैदान मंडला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस

Reva India News

उपसरपंच ने की दलित युवक की जमकर मारपीट । पुलिस अधीक्षक एवं अजाक थाने में की पीड़ित ने की शिकायत

Reva India News

Leave a Comment