Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 122 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

मंडला, 19 अप्रैल 2026

अनुसूचित जाति विकास योजना के अंतर्गत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ज्ञानोदय विद्यालय, जबलपुर संभाग के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आज आयोजित की गई।

जिले में परीक्षा के लिए कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर को केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में कुल 169 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 122 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Related posts

समय सीमा पर सकारात्मक रूप से निराकृत करें सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण – डॉ. सिडाना समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

Reva India News

Leave a Comment