Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खजरी स्कूल में बाल विवाह रोकथाम व नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 19 अप्रैल 2026

जिले के घुघरी तहसील अंतर्गत एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा एवं बाल विवाह रोकथाम के तहत जागरूकता सत्र एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कम उम्र में विवाह न केवल स्वास्थ्य बल्कि शिक्षा और भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में बाल विवाह करने, करवाने या उसमें शामिल होने वालों के लिए 1 लाख रुपये तक का जुर्माना और 2 वर्ष तक की सजा या दोनों का प्रावधान है। इसके साथ ही नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेन्द्र कुमार झारिया, शिक्षकगण श्री महेश प्रसाद तेकाम, श्री सीताराम इनवाती, श्री शेखलाल, श्री राजेन्द्र प्रसाद नंदा, श्री हीरालाल साहू, श्री संजीव कुमार पांडे एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

संसदीय क्षेत्र मंडला में कुल 72.84 प्रतिशत हुआ मतदान 15 लाख 30 हजार 861 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Reva India News

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मंडला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में किया गया

Reva India News

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment