Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत की जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से सहभागिता की अपील

मंडला, 22 अप्रैल 2026

भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित की जा रही है।

जनगणना विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्व-गणना की प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में नागरिकों को आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा, जहां परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।

दूसरे चरण में “स्मार्ट जियो-टैग” के जरिए अपने मकान की सटीक लोकेशन चिन्हित करनी होगी। इसके बाद तीसरे चरण में घर, सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों का विवरण भरना होगा।

चौथे चरण में भरी गई जानकारी की जांच कर उसे सबमिट करना होगा। अंतिम चरण में एसई आईडी का सत्यापन किया जाएगा, जो नागरिकों को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि सटीक और अद्यतन जनसंख्या आंकड़े प्राप्त हो सकें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है। यह पहल न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगी बल्कि जनगणना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Related posts

बम्हनी बंजर इंडियन गैस के उपभोक्ता हो रहे परेशान

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 जुलाई 2022

Reva India News

जिले के मजदूर वर्ग हस्ताक्षर करें, अंगूठा लगाने की प्रथा समाप्त हो – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम घोंटा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह को संबोधित किया

Reva India News

Leave a Comment