Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत आई.टी.आई. मंडला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 22 अप्रैल 2026

रसियादोना आई.टी.आई., मंडला में ’नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ’नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर भी विशेष जागरूकता दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने, करवाने या उसमें शामिल होने पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना एवं 2 वर्ष तक के कारावास या दोनों का प्रावधान है। कम उम्र में विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री राजेन्द्र वरकड़े, शिक्षकगण, वैशाली कामड़े एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

हम फाउंडेशन ने की जिला मुख्यालय पर बैठक

Reva India News

पदम पुरूस्कार 2022 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 2 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment