Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 15 नए कोरोना पॉजीटिव

मण्डला 22 जनवरी 2022

21 जनवरी की शाम 3 बजे से 22 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 15 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन ग्राम पड़रिया नारायणगंज में 28 वर्षीय पुरूष, ग्राम मांगाबेली में 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम मोहगांव में 59 वर्षीय महिला, ग्राम गढी में 25 वर्षीय महिला, ग्राम रमपुरी में 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम करेंगावं में 60 वर्षीय महिला, ग्राम उमरिया में 4 वर्षीय बालिका, वार्ड नं. 9  नैनपुर में 17 वर्षीय बालक, वार्ड 13 नैनपुर मे 30 वर्षीय पुरूष, 35 बटालियन ग्वारा में 24 वर्षीय पुरूष, ग्राम लुढिया सेमरखापा में 19 वर्षीय बालक, बडी खैरी में 22 वर्षीय महिला, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मण्डला में 26 वर्षीय पुरूष, आई टी आई रसैयादोना 18 वर्षीय बालिका एवं 19 वर्षीय बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

Reva India News

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत रेशम कार्यों का शुभारंभ  

Reva India News

हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में हुआ पौधरोपण पौधों के संरक्षण की ली गई शपथ

Reva India News

Leave a Comment