Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल नाट्य कार्यशाला का समापन आज

मंडला – गुरुवार को मध्य प्रदेश ड्रामा स्कूल एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पदमी में आयोजित 17 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का  समापन होगा। विद्यालय प्रांगण में शाम 6 बजे आयोजित समापन समारोह के दौरान कार्यशाला में प्रशिक्षण परैत छात्र – छात्राएं अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान बंबुलियां गायन आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती की महिमा को प्रदर्शित करता कर्मा गायन व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति होगी। पंचतंत्र की कहानियों से प्रेरित होकर एक नाटक भी प्रस्तुत किया जायेगा।

थिएटर इन एजुकेशन की अवधारणा पर आधारित इस कार्यशाला में बच्चों को शिक्षा और जीवन में रंगमंच की महत्ता से अवगत कराया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ-साथ रंगमंच के विभिन्न आयामों जैसे लेखन, डिज़ाइन, अभिनय और निर्देशन से व्यावहारिक रूप से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे अपनी अभिव्यक्ति को विस्तृत कर सकें और थिएटर को अपने जीवन का एक सशक्त हिस्सा बना सकें। कार्यशाला के दौरान बच्चों को लोकगीत, लोकनृत्य व नाटक का मंचन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।। कार्यशाला का संचालन एवं निर्देशन राकेश कुरेले एवं रोहित सिंह द्वारा किया जा रहा है।

Related posts

सिकल सेल एनीमिया को लेकर हर व्यक्ति का जागरूक रहना आवश्यक – संपतिया उइके विश्व सिकलसेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से नन्हे चेहरों पर लौटी मुस्कान बच्चों को दिए गर्म कपड़े

Reva India News

10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

Leave a Comment