Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, सिकल सेल जांच व वैक्सीनेशन के दिए निर्देश

मंडला, 22 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत निवास में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां का कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन में आने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर श्री धोटे ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए विभिन्न काउंटरों का भ्रमण किया। उन्होंने आवेदनों की स्थिति और जोड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बड़े आयोजन का लाभ जन-जागरूकता के लिए भी उठाया जाए। उन्होंने कहा

वैवाहिक कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों और युवाओं के बीच सिकल सेल एनीमिया की जांच और एचपीवी वैक्सीन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करना और टीकाकरण के महत्व को समझाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने पंडाल व्यवस्था, पेयजल, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जनसुनवाई में करिश्मा भारतीया को मिला 10 हजार रूपए का चैक

Reva India News

जनसुनवाई में 68 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया आरसेटी सेन्टर का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment