Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेंगे नये भवन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयास लाए रंग

मंडला, 23 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश में भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों को अब अपने पक्के भवन मिलेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के लगातार प्रयासों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने मण्डला  के लिए 7 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मंत्री संपतिया उइके को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्रीमती उइके की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

 

मंत्री श्रीमती उइके ने अपने क्षेत्र में भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की सूची प्रेषित की थी। उनकी अनुशंसा पर संलग्न सूची अनुसार आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत प्रत्येक आंगनवाड़ी भवन की लागत 11.22 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ग्राम पंचायत/नगरीय निकायों द्वारा भवनों का निर्माण किया जाएगा।

मंत्री श्रीमती भूरिया ने आग्रह किया है कि स्वीकृत भवनों के निर्माण की नियमित समीक्षा की जाए ताकि कार्य निर्धारित नक्शे और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो।

 

क्षेत्र के नौनिहालों को होगा सीधा लाभ

 

मंत्री श्रीमती उइके के प्रयासों से अब उनके क्षेत्र के नौनिहालों और गर्भवती-धात्री माताओं को आंगनवाड़ी की सभी सुविधाएं बेहतर माहौल में मिल सकेंगी। भवन विहीन केंद्रों की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिस पर मंत्री उइके ने प्राथमिकता से ध्यान दिया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विश्वास जताया है कि मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी और जनसहयोग से ये केंद्र और अधिक सुदृढ़ होंगे।

Related posts

क्षेत्रीय संयोजक ने किया क्रीड़ा परिसर कालपी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए कड़े निर्देश

Reva India News

अनिवार्य रूप से कराएं 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की अपील  

Reva India News

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

Leave a Comment