Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, चार डम्पर जब्त

मंडला, 24 अप्रैल 2026

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मंडला की टीम ने 23 अप्रैल को ग्राम टिकरिया, तहसील मंडला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त चार डम्पर वाहनों को जब्त किया।

जब्त किए गए वाहनों में डम्पर क्रमांक एमपी 20 एक्सडी 5781, एमएच 40 सीडी 1234, एमपी 20 एक्सए 7044 एवं एमपी 20 जेडआर 4351 शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को थाना बिछिया की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक को कलेक्टर ने दिया मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक

Reva India News

“पोषण पखवाड़ा 2026” सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment