Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी सेवाओं की समीक्षा, टीकाकरण में समन्वय और कुपोषण उन्मूलन पर जोर

मंडला, 24 अप्रैल 2026

महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगांव अंतर्गत परिक्षेत्र बिलगांव में पर्यवेक्षण कार्य के दौरान आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण गतिविधियों तथा कुपोषण उन्मूलन को लेकर विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पहल की गई।

परिक्षेत्र बिलगांव में श्री अनूप कुमार नामदेव द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को प्रदान की जा रही पोषण सेवाओं, उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में टीकाकरण दिवस के अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र चौगान में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण की प्रगति, हितग्राहियों तक पहुंच एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें टीकाकरण एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम झीना में आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी लिए गए। इस दौरान सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

वहीं ग्राम उरी के झरिया टोला में कुपोषण के विरुद्ध संवेदनशील पहल करते हुए एक गंभीर रूप से कुपोषित (एसएएम) बालिका के परिवार को परामर्श दिया गया। परामर्श के पश्चात बालिका को स्वयं राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) लाकर भर्ती कराया गया, जिससे उसके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा घर पर किया गया सूर्य नमस्कार

Reva India News

रज़ा मंडल प्रदर्शनी का शुभांरभ आज रज़ा कला वीथिका में लगेगी प्रदर्शनी

Reva India News

बिछिया नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment