Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 कार्यक्रम जारी

17 जून 2025, मंडला

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगर पंचायत भुआ बिछिया के वार्ड क्रं. 13 पार्षद पद के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रमानुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया में 23 जून को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। 24 जून को प्रातः 10:30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की जाएगी। 26 जून को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम है तथा अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। 7 जुलाई को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान प्राथमिक शाला सरार टोला में होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 10 जुलाई को प्रातः 9 बजे से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया कक्ष क्रं. 6 में किया जायेगा।

Related posts

चौगान में लगी चौपाल, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

Reva India News

कमिश्नर ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली समीक्षा बैठक  

Reva India News

कटरा में 2 तथा कालपी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Reva India News

Leave a Comment