Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आकांक्षी विकासखंड मवई-नारायणगंज की समीक्षा, संकेतकों में प्रगति लाने के निर्देश संभागायुक्त का नारायणगंज दौरा प्रस्तावित, सभी विभाग मासिक कार्ययोजना रखें तैयार – सीईओ श्री मीना

मंडला, 28 अप्रैल 2026

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने मंगलवार को जिला योजना भवन में आकांक्षी विकासखंडों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के दो आकांक्षी ब्लॉक मवई तथा नारायणगंज में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं संकेतकों की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।

सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने बताया कि शासन द्वारा मवई विकासखंड के लिए कलेक्टर मंडला को तथा नारायणगंज विकासखंड के लिए संभागायुक्त जबलपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में संभागायुक्त जबलपुर का नारायणगंज विकासखंड में विजिट प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग की योजनाओं से जुड़े आकांक्षी संकेतकों के अनुरूप पूरी तैयारी रखें।

श्री मीना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आगामी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मासिक कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है, उनका कारण तथ्यों एवं विश्लेषण सहित प्रस्तुत करना होगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने भी अधिकारियों से कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता है, इसलिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन व बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े सभी संकेतकों में सतत सुधार लाएं।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को दिया मार्गदर्शन

Reva India News

बिछिया में स्वास्थ्य मेला आयोजित, चिकित्सको ने किया उपचार

Reva India News

जिले के छात्र जीशान एवं तेजश को करेंगे मुख्यमंत्री सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment