Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान अंतर्गत जेवनारा में सेक्टर स्तरीय जल चौपाल संपन्न

मंडला, 11 दिसंबर 2025

बुधवार को विकासखंड नैनपुर के सेक्टर क्र. 1 के ग्राम जेवनारा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत जल संचय अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय जल चौपाल बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जल संचय अभियान (बोरी बंधान) जो 15 नवम्बर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी के द्वारा बैठक में बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्थाओं के साथ मिलकर व सीएमसीएलडीपी कक्षा में अध्ययनरत छात्रों व मेंटर के सहयोग से सेक्टर के प्रत्येक ग्राम में जन सहभागिता से जल संरक्षण के लिए बैठक, चौपाल व संगोष्ठी व बोरी बंधान व दीवार लेखन कर समुदाय में जल के बचाव के लिए जन समुदाय में जल के महत्व व संरक्षण की पहल को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी, ब्लॉक समन्वयक श्रीमति सीता उइके, श्री सुभाष बंशकार, श्री अशोक जंघेला, श्री अंजय विश्वकर्मा, श्री संतोष कुमार भाँवरे, नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के से कार्यक्रम समन्वयक श्री राजकुमार यादव, अध्यक्ष श्री मोजेलाल भांवरे, ग्रामीण अधिकार मंच से श्री प्रभात अवधवाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जेवनारा से अध्यक्ष श्री विनोद साहू, श्री सचिव प्रमोद साहू, ग्राम झिलवानी से अध्यक्ष श्री संगीता मिश्रा, सचिव श्री ग्यारशी इनवाती, ग्राम रेवाड़ा से सचिव श्री देवेंद्र पटेल, ग्राम सगोनिया से अध्यक्ष श्री अंतराम तेकाम, ग्राम मक्के से सचिव श्री ईश्वर भाँवरे, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नं 11 से अध्यक्ष श्री सुभाष सेन, वार्ड नं 15 से अध्यक्ष श्री सुधीर बंदेवार, श्रीमती संध्या धुर्वे, श्रीमती रामकली यादव, परामर्शदाता श्री सुभाष बंशकार के विशेष सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

डाक संभाग द्वारा व्यवसाय विकास समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

बुधवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment