Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नदियाँ रहेंगी तो जीवन रहेगा जन अभियान परिषद् ने की देवरी नदी के घाट की सफाई

मंडला, 28 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखण्ड नारायणगंज के परामर्शदाताओं एवं नवांकुर संस्था के संयुक्त प्रयास से जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में देवरी नदी के घाट की सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर एकत्रित काई और कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

ग्रामीणों द्वारा प्रतिदिन उपयोग किए जाने वाले इस घाट पर स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि जल के उपयोग से किसी प्रकार की बीमारी न फैले। इस अवसर पर श्री राजेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर घाट की नियमित सफाई करें, जिससे स्वच्छता बनी रहे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव हो सके। इस अभियान में परामर्शदाता के रूप में श्री सुरेश सोनी, श्री वीरेंद्र अग्रवाल, श्री सुमित हथाले तथा नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार झारिया, श्री अमरनाथ मरकाम और श्री रोहित बर्मन सहित ग्राम की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Related posts

ग्राम पंचायत कामता में शिव एवं शनि मंदिर की स्थापना

Reva India News

कलेक्टर ने किया डीएसआर विधि से धान की बुआई का निरीक्षण

Reva India News

परिक्रमा मार्ग पर प्रेमानंद महाराज के नहीं होंगे दर्शन

Reva India News

Leave a Comment