Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे के नेतृत्व में सामाजिक सरोकार जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया हैंडलर ने किया रक्तदान

मंडला, 3 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के कुशल नेतृत्व एवं सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक के मार्गदर्शन में जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सोशल मीडिया हैंडलर श्री हिमांशु यादव ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की मिसाल पेश की है।

ऑफिस के कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति सजगता दिखाते हुए श्री यादव ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदान किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री धोटे के निर्देशन में जिले में ’रक्तदान-जीवनदान’ अभियान को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

सहायक संचालक श्री वासनिक ने श्री यादव के इस स्वैच्छिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि विभाग के युवा कर्मचारियों का यह उत्साह समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक न केवल प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

रक्तदान के पश्चात श्री यादव ने कहा कि कलेक्टर श्री धोटे, सहायक संचालक श्री वासनिक और श्री योगेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें, क्योंकि यह न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है बल्कि किसी का जीवन बचाने का सबसे सशक्त माध्यम भी है। इस दौरान श्री कृष्णा साहू, श्री देवेंद्र चौधरी उपस्थित थे।

 

Related posts

जिला स्तरीय युवा उत्सव 14 नवम्बर को इण्डोर स्टेडियम में केबिनेट मंत्री और सांसद के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

Reva India News

कलेक्टर ने की आदर्श ग्राम संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर संलिप्त डम्पर वाहन जब्त

Reva India News

Leave a Comment