Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान कलश यात्रा के द्वितीय दिवस हितग्राहियों से सीधा संवाद…………. .भाजपा जिलाध्यक्ष ने यात्रा को डिंडौरी जिला किया रवाना…………..    

मंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से कर्मस्थली वाराणसी तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान कलश यात्रा के मंडला प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा का नेतृत्व गुजरात के बारडोली लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रभु भाई वसावा कर रहे हैं। द्वितीय दिवस यात्रा की शुरुआत होटल किंगफिशर से हुई। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने सेवा संकल्प कलश यात्रा में मां नर्मदा का जल अर्पित किया। इसके बाद यात्रा रामनगर की ओर रवाना हुई। बायपास स्थित बब्बू ढाबा के सामने बाइकर्स एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर सेवा यात्रियों का स्वागत किया। तत्पश्चात् सेवा संकल्प यात्रा पदमी चौराहा पहुंची जहां शहीद उमराव सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बाइकर्स यात्रियों को शहीद उमराव सिंह लोधी के जीवन और योगदान की जानकारी दी गई। इसके बाद यात्रा रामनगर के लिए रवाना हुई। रामनगर चौराहे पर अंजनिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

रामनगर महल में जनजातीय संस्कृति की झलक

सेवा संकल्प यात्रा गोंड शासन के ऐतिहासिक रामनगर महल पहुंची। यहां जनजातीय गौरव और संस्कृति के अनुरूप यात्रा का स्वागत किया गया। गोंड राजवंश के कुल देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यात्रा में शामिल पदाधिकारियों और बाइकर्स ने रामनगर महल का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई और उनके लाभ से जुड़े अनुभव जाने गए।

घुघरी में लाभार्थियों से सीधा संवाद

रामनगर से यात्रा घुघरी के लिए रवाना हुई। घुघरी से करीब 10 किलोमीटर पहले युवा कार्यकर्ताओं और बाइकर्स ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा घुघरी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में पहुंची। यहां घुघरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। सांसद प्रभु भाई वसावा सहित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। उनसे योजनाओं से पहले और योजनाओं का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही यह भी जाना गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किस तरह लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रहा है।

सलवाह में महिला हितग्राही सम्मेलन

घुघरी कार्यक्रम के बाद सेवा संकल्प यात्रा सलवाह मंडल पहुंची, जहां महिला हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं से उनके जीवन के अनुभव साझा किए गए और यह जानकारी ली गई कि उन्हें किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है तथा कौन-सी योजनाओं का लाभ अभी नहीं मिल पाया है। महिला हितग्राहियों ने उज्ज्वला गैस योजना, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना और पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी दी।

डिंडोरी जिले के लिए रवाना हुई यात्रा

सलवाह मंडल के कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं जिला यात्रा प्रभारी विकास यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प यात्रा को डिंडोरी जिले के अमरपुर के लिए रवाना किया। अमरपुर में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते एवं अन्य पदाधिकारियों को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। यात्रा के दौरान बारडोली सांसद प्रभु भाई वसावा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, पूर्व मंत्री देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका

Reva India News

आबकारी विभाग में वाहन के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 27 अगस्त को  

Reva India News

Leave a Comment