Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है – श्री कुलस्ते सांसद श्री कुलस्ते ने ग्राम जेवरा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

मंडला, 5 मई 2026

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मंगलवार को जिले के जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा में विकास कार्यों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन स्थानीय नागरिकों के सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को मांगलिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक बैठकों के लिए अब एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उनके समय और धन की बचत होगी।

इस अवसर पर सांसद श्री कुलस्ते ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में निवास विधायक श्री चेनसिंह वरकड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री आशाराम भारतीया, स्थानीय जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण सहित विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 115 नग मदिरा जब्त

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में अधिक से अधिक वर-वधुओं को शामिल करने को कहा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने टिकरवारा में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्त्रोत है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment