Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द रावत पंचतत्व में विलीन .पत्रकारों ने किया शोकव्यक्त

                                                 मण्डला। मण्डला जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रावत अब हमारे बीच नही रहे। जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बिछिया तहसील के दबंग पत्रकार श्री रावत की लेखनी पूरे महाकौशल में जानी व पहचानी जाती थी। सहज सरल और कम शब्दों में बात करने वाले श्री रावत की कलम से बिछिया क्षेत्र को अनेक उपलब्धि भी मिली है। बीते दिनों देर रात उन्हें सीने में दर्द हुआ और ह्रदयघात से उनका निधन हो गया। भरा पूरा परिवार रोता बिलखता रह गया। हालाकि उनके पुत्र शोभित रावत इन दिनों पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। पिता की विरासत को शोभित ने संभाल लिया है लेकिन शोभित भी अचानक हुई घटना से स्तम्भ है वहीं अचानक निधन से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है तो वहीं श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रावत उनके बहुत पुराने साथी हैं। अनेक सम्मेलन बैठक धरना और प्रदर्शन में श्री रावत की महत्वपूर्ण भूमिका हुआ करती थी पत्रकारों के हितों को लेकर उनकी लेखनी हमेशा चर्चा में रही हैं। वहीं मंडला पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा पत्रकारों को मिलता रहा है उनकी नजर में कोई भी पत्रकार छोटा व बड़ा कभी नही रहा है। जब भी कोई पत्रकार बिछिया क्षेत्र जाता था तो उनसे जरूर मिलता था। इस दुखद अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव ने कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। यह एक ऐसा घाव है जो बाहर से दिखाई नहीं देता लेकिन अंदर से व्यक्ति को तोडक़र रख देता है। हम लाख कोशिश करें  उनकी गैरमौजूदगी का एहसास हर पल दिल में रहता है। बीती रात्रि में मेरे प्रिय अग्रज, गुरु, मार्गदर्शक हर प्रसंग में मेरे पथ-प्रदर्शक आदर और श्रृद्धा के केन्द्र राजेन्द्र रावत रज्जन भैया असमय स्वर्गारोहण कर गये। अत्यंत पीड़ा जनक संदेश ने मुझे झकझोर कर रख दिया। मेरे जीवन के लिए उनके न होने से रिक्त स्थान की पूर्ति असंभव है। रज्जन भैया एक अद्भुत व्यक्ति थे। हमेशा जो शांत और सहज स्वभाव और बातचीत में अद्भुत शब्द बोलते थें आप मेरे अग्रज, गुरु एक अद्भुत मार्ग दर्शक रहे हैं। इनके निधन पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, भाजपा नेता डॉ. विजय आनंद मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी मरावी, कल्याण आश्रम अध्यक्ष कैलाश डेहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

Related posts

प्रत्येक मतदान दलों एवं सेक्टर ऑफिसर के वाहनों में जीपीएस की कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन तथा पुलिस के संयुक्त दल ने रोका बाल विवाह

Reva India News

विश्व के संरक्षण हेतु गौवंश का संवर्द्धन जरूरी – अखिलेश्वरानंद जी महाराज गायों के उपचार के लिये विकासखण्ड स्तर पर होगी एम्बुलेंस गौपालक सम्मेलन सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment