Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ 31 अक्टूबर को

मण्डला 23 अक्टूबर 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर 2021 को सरदार वल्लभ भाई पटैल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपर कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 31 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को शपथ भी दिलाना सुनिश्चित करें।

 

“राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ”

 

मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।

Related posts

धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 14 अक्टूबर तक होगा

Reva India News

प्रदेश के 25वां डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र मंडला का हुआ उदघाटन पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने से देश दुनिया से और मजबूती से मण्डला जुड़ेगा – मंत्री श्रीमती उइके पासपोर्ट सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को मिलेगी सहूलियत – सांसद श्री कुलस्ते

Reva India News

नव निर्वाचित जिला सचिव का हुआ स्वागत

Reva India News

Leave a Comment