Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदिवासी हित एवं विकास विभाग की स्वरोजगार योजना से मिलेगा आर्थिक सहयोग

मंडला, 20 मई 2026

आदिवासी हित एवं विकास विभाग द्वारा संचालित कल्पवृक्ष योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत बैंक के माध्यम से 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित भुगतान करने वाले हितग्राहियों को मिलेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाईन के माध्यम से की जाएगी तथा आवेदन पत्र samast portal.inmponline.gov पर उपलब्ध है। योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों में फोटो, समग्र आईडी, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र (18 से 55 वर्ष के लिए), बैंक पासबुक, कोटेशन एवं पैन कार्ड शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन कियोस्क अथवा विकास निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

शांति समिति की बैठक 1 अक्टूबर को

Reva India News

सांसद श्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का दौरा कार्यक्रम 

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment