Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राचीन बावड़ी का हुआ कायाकल्प, संगम महाराजपुर में मनाया गया बावड़ी उत्सव

मंडला, 19 मई 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेशभर में प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से “बावड़ी उत्सव” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मंडला के संगम महाराजपुर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का जन अभियान परिषद द्वारा श्रमदान के माध्यम से कायाकल्प किया गया। नव स्वरूप में सजी इस प्राचीन बावड़ी को देखने और फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर 19 मार्च से 5 जून तक प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

 

म.प्र. जन अभियान परिषद जिला मंडला द्वारा संगम महाराजपुर स्थित लगभग वर्ष 1890 में निर्मित प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई एवं संरक्षण का कार्य किया गया। बताया जाता है कि इस बावड़ी की विशेष संरचना के कारण इसमें नर्मदा का जल स्वतः पहुंचता था तथा प्राचीन समय में इसी बावड़ी से पूरे महाराजपुर में पानी की आपूर्ति होती थी। समय के साथ उपेक्षा के कारण यह बावड़ी खंडहर में तब्दील हो गई थी।

 

सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने श्रमदान कर बावड़ी को पुनः स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन एवं नवांकुर समितियों तथा समाजकार्य विद्यार्थियों द्वारा गांव-गांव में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

श्रमदान कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, समस्त परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजकार्य के विद्यार्थी शामिल हुए।

Related posts

मवई विकासखंड में अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में बालिका छात्रावास मण्डला में आयोजन

Reva India News

Ahead of Baaghi 3, deconstructing Shraddha Kapoor’s career graph

Admin

Leave a Comment