Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय चिकित्सालयों एवं जन औषधि केन्द्रों में रहेंगी व्यवस्थाएं उपलब्ध

मंडला, 19 मई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जानकारी दी कि 20 मई को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर आमजन को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराने के लिए जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों, जन औषधि केन्द्रों एवं निजी चिकित्सालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी संबंधित संस्थानों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यदि हड़ताल के दौरान किसी मरीज को आवश्यक दवाइयाँ प्राप्त करने में कठिनाई होती है, तो आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मंडला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए आपातकालीन संपर्क नंबर श्री सुनील कुमार पांडे 9165931011, श्री विपिन बजाज 8770775338, श्री मुकेश मौर्य 7987859757, श्री विजय बहादुर सिंह 9425185195 पर संपर्क किया जा सकता है।

आमजन को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

*नैनपुर को जिला बनाओ संघर्ष समिति के सर्वदलीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों और समस्त नैनपुरवासियों

Reva India News

Leave a Comment