Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्रम्हकुमारीज के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी आश्रम द्वारा किए जा रहे आयोजन

मण्डला 11 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ब्रम्हकुमारी आश्रम द्वारा आयोजित ब्रम्हकुमारीज दीदी हृदय मोहिनी के पुण्य स्मरण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान ब्रम्हकुमारीज आश्रम संचालिका दीदी ओमलता, दीदी ममता, रोटेरियन तथा संस्थान से जुड़ी रश्मि वाजपेयी एवं संस्था से जुड़े संबंधित उपस्थित थे। ब्रम्हकुमारीज आश्रम द्वारा कलेक्टर हर्षिका सिंह का स्वागत किया गया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड संकट के दौरान शासकीय सेवकों ने दिन-रात मानव सेवा की है। जिले में कोविड संकट से निपटने सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के दौरान भी शासकीय सेवकों के लिए ब्रम्हकुमारीज आश्रम द्वारा सकारात्मक चिंतन एवं मोटीवेशन के लिए ऑनलाईन सेशन भी आयोजित किया गया। ब्रम्हकुमारीज आश्रम द्वारा कठिन समय में मानव सेवा का कार्य किया जाता रहा है।

श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मन एवं हृदय से खुश रहें, मन से स्वस्थ रहें। प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् ब्रम्हकुमारीज आश्रम द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मोटीवेशन एवं प्रेरक कार्यक्रमों के लिए संस्थान एवं संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। पुण्य स्मरण दिवस पर रोटेरियन एवं संस्थान से जुड़ी रश्मि वाजपेयी ने भी अपने अनुभव साझा किए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 1100 से अधिक वर-वधु गृहस्थ जीवन में किए प्रवेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंपत्तियों को सुखद व उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बना रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1552.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित सामाजिक सुरक्षा पेंशन व उज्जवला के हितग्राहियों को भी किया लाभान्वित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेवरा पहुंचकर ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

Reva India News

आईआईटी, जेईई, एनईईटी सीएलएटी कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Reva India News

Leave a Comment