Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की संवेदनशील पहल जनसुनवाई में पहुँचे दिव्यांग को एक दिन में मिला प्रमाण पत्र

मंडला, 19 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण मंगलवार को जनसुनवाई में देखने को मिला, जब दिव्यांग आवेदक श्री लम्मू सिंह विश्वकर्मा को महज कुछ घंटों के भीतर दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में श्री लम्मू सिंह विश्वकर्मा ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक की समस्या सुनते ही कलेक्टर श्री धोटे ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे तत्काल “एक दिन में निराकरण” श्रेणी में शामिल करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने मौके पर ही सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि आवेदक को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाकर आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराए जाएँ तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।

निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला चिकित्सालय की टीम सक्रिय हुई। आवेदक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा त्वरित परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया गया।

 

कलेक्टर ने स्वयं सौंपा प्रमाण पत्र

 

प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद कलेक्टर श्री धोटे ने स्वयं श्री लम्मू सिंह विश्वकर्मा को दिव्यांग प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र प्राप्त कर आवेदक ने जिला प्रशासन की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यप्रणाली के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधीक्षक एवं अधीक्षिका निलंबित

Reva India News

जिला स्तरीय ऑनलाईन शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न  

Reva India News

जन सहभागिता से होगा वनों का संरक्षण विश्व वानिकी दिवस पर विश्राम गृह कालपी में वन समितियों से हुई परिचर्चा

Reva India News

Leave a Comment