Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधीक्षक एवं अधीक्षिका निलंबित

मंडला 19 अगस्त 2025

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निवास पिपरिया में निवासरत विद्यार्थियों के 15 अगस्त को सामूहिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर के द्वारा संस्था की जांच हेतु समिति गठित की गई थी। समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर निवास एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निवास ने संयुक्त रूप से 16 अगस्त को उक्त संस्था में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें 7 छात्राएं एवं 8 छात्रों को सर्दी, जुकाम एवं वायरल फीवर होने पर जिला चिकित्सालय मण्डला में भर्ती कराया गया। एक छात्रा को तेज बुखार एवं बेहोशी के कारण प्राथमिक उपचार के पश्चात् 16 अगस्त को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया। छात्रा का ईलाज परिजनों की उपस्थिति में कराने तथा स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परिजनों के द्वारा छात्रा को ईलाज हेतु नागपुर ले जाने पर ईलाज के दौरान 18 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।

संस्था के प्राचार्य एवं अधीक्षक के द्वारा विभागीय अधिकारियों को घटना की सूचना तत्काल न देने एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहकर संस्था में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण न कराने पर संस्था प्राचार्य श्रीमती मोनिका रोहिला, अधीक्षक/अधीक्षिका एवं संबंधित स्टॉफ नर्स के विरूद्ध निलंबन कार्यवाही के प्रस्ताव कलेक्टर के द्वारा आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. भोपाल की ओर प्रेषित किये जाने पर आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल के द्वारा संस्था में कार्यरत श्रीमती पूनम देवी अधीक्षिका एवं श्री संजीव कुमार राठी अधीक्षक को 19 अगस्त को निलंबित करके मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मण्डला निर्धारित किया गया है। साथ ही श्रीमती सुरसरी अंजली सैयाम स्टॉफ नर्स (आउटसोर्स) की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। प्राचार्य श्रीमती मोनिका रोहिला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निवास (पिपरिया) के विरूद्ध निलंबन कार्यवाही के प्रस्ताव आयुक्त राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली को भेजे गए हैं।

Related posts

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री श्री चौहान ने

Reva India News

समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है सरकार – संपतिया उईके स्वामित्व योजना के तहत् आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

आयुष कॉलेज को आवंटित भूमि का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment