Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम 15 मई को मंडला दौरे पर रहेंगे आदि उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंडला, 14 मई 2026

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम 15 मई को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर पहुंचेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे रामनगर में आयोजित “आदि उत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री ओराम ओडिशा के झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान द्वारा सुबह 10 बजे जबलपुर एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद यहाँ से सुबह 10:20 बजे सड़क मार्ग से मंडला जिले के रामनगर दोपहर 12 बजे पहुंचकर “आदि उत्सव” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात अपराह्न 4:30 बजे वापस जबलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे जबलपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News

16 जून को लगाए गए 1512 कोविड टीके

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पंजीयन राशि जमा करें

Reva India News

Leave a Comment