Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 11 जनवरी 2022

11 जनवरी को मंडला जिले में 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी संक्रमित मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने अलग-अलग विकासखण्डों में मिले मरीजों की जानकारी लेते हुए बीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के स्वास्थ्य पर सघन निगरानी करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएमओ अपने क्षेत्र की पंचायतों में रेंडम सेम्पलिंग कराएँ। बैठक में एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सीडीपीओ, बीएमओ एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

मोबाईल टीम से कराएँ घर-घर वैक्सीनेशन

 

बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधितों से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन, हेल्थवर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के प्रीकोशन डोज के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बुधवार को उक्त सभी वर्ग के लोगों का अधिक से अधिक कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएं। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के समग्र डाटा के अनुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चों को चिन्हित करें। कलेक्टर ने सभी सीडीपीओ को समन्वय बनाते हुए सभी विकासखण्डों के 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर लगने वाले टीकाकरण सत्रों की जानकारी आपस में साझा करते हुए दिए गए लक्ष्य को अनिवार्यतः प्राप्त करेंगे। बुधवार के टीकाकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर लगभग 10-10 मोबाईल टीमें उपलब्ध कराई जाएगी।

 

2007 या पहले के जन्मे बच्चे पात्र

 

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि 2007 यो इससे पहले के जन्मे बच्चे वैक्सीनेशन के लिए पात्र हैं। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देशित किया कि सभी शासकीय एवं प्राईवेट स्कूलों में समन्वय बनाते हुए वैक्सीनेशन कराएं। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर भी बच्चों को चिन्हित करते हुए टीकाकरण कराएं। कलेक्टर ने सभी कॉलेज, आईटीआई, शासकीय तथा निजी स्कूल, शालात्यागी बच्चों का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गंभीरता से लें तथा समन्वय बनाते हुए दिए गए लक्ष्य का शतप्रतिशत प्राप्त करें। श्रीमती सिंह ने टीकाकरण सत्रों को आयोजित कर हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर्स का भी टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

Related posts

आरओ, एआरओ एवं नॉमिनेशन टीम का प्रशिक्षण आज

Reva India News

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment