Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैज्ञानिक कृषि की नई तकनीकी किसानों तक पहुँचायें – कुलगुरू डॉ. मिश्रा कृषि विज्ञान केन्द्र मंडला की गतिविधियों का निरीक्षण

मंडला, 16 दिसंबर 2025

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलगुरू प्रोफेसर (डॉ.) पी.के. मिश्रा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र मंडला की गतिविधियों का निरीक्षण कर अवलोकन किया गया। उन्होंने वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि कृषि में नई-नई तकनीकी किसानों को सही समय पर पहुँचाने की आवश्यकता है। इसके लिये कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों एवं सभी कृषि एवं संबंधित प्रदर्शन इकाईयों को प्रक्षेत्र पर प्रदर्शित करें साथ ही जलवायु अनुकूल अधिक उपज देने वाली एवं रोगरोधी नवीन किस्मों को प्रदर्शन इकाईयों में समाहित करें। प्राकृतिक कृषि पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्य करें जिससे कि किसानों को कृषि में लागत कम एवं अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान निर्देशक, विस्तार सेवाएं, डॉ. टी.आर. शर्मा द्वारा प्रक्षेत्र पर स्थापित पोषण वाटिका द्वारा पोषण युक्त हरी सब्जी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया एवं पौध नर्सरी तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराने को कहा।

इस दौरान कार्यालय परिसर, प्रदर्शन इकाईयां एवं केन्द्र के प्रक्षेत्र का विस्तार से निरीक्षण करके, मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों को कृषकों के लिये अधिक से अधिक कार्य करने के लिये निर्देशित किया। इस दौरान केन्द्र की प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. दीपाली बाजपेयी, डॉ. के.के राणा, डॉ. आर.पी. अहिरवार, डॉ. प्रणय भारती, डॉ. केतकी धूमकेती, श्री सौरभ ठाकुर एवं विश्वविद्यालय की छात्रायें सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया देश का मानचित्र हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया रूप

Reva India News

सपनों की राह बनी साइकिल, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम सीएसआर मद से कलेक्टर ने वितरित की साइकिल

Reva India News

आज से सातवें पोषण माह का पौधारोपण कर शुभारंभ किया जाएगा परियोजना अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment