Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम औरई में जल स्त्रोतों की हुई साफ-सफाई

मंडला, 21 मई 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 20 मई को ग्राम औरई में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं दीवारलेखन का कार्य संपन्न किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, विकासखंड बिछिया, जिला मंडला के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती कीर्ति कुरील की उपस्थिति में नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समितियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से तालाब घाट की साफ-सफाई एवं श्रमदान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण एवं जल बचाने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के पश्चात आयोजित बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान तथा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 25 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि महाअभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों, नदी तटों, कुओं, बावड़ियों, तालाबों एवं हैण्डपम्प जैसे पेयजल स्त्रोतों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही दीप प्रज्वलन, माँ गंगा पूजन, जल स्त्रोतों से कलश यात्रा, मंदिरों में जलाभिषेक, जल संकट एवं जल संरक्षण विषय पर शपथ, भजन-कीर्तन एवं गीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, छोटे-छोटे जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, श्रमदान एवं पूजन कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही सामाजिक समरसता, शिक्षा, महिला अधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में श्री प्रमोद हरदहा, श्री यशवंत चंद्रौल एवं श्रीमती मंजूशा पटैल का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

मण्डला में जड़ी बुटियों के पांच हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य – टाटा

Reva India News

दत्तक ग्रहण के लिए एडवाईजरी

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment