Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रतलाम में रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव का आयोजन 27 को उद्योगपतियों एवं स्वरोजगार मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

25 जून 2025, मंडला

राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में रतलाम जिला मुख्यालय में 27 जून को आयोजित किया जा रहा है जिसका लाईव प्रसारण भी किया जायेगा। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन योजना भवन मण्डला में किया जायेगा जिसमें शासन द्वारा संचालित रोजगार/स्वरोजगार मूलक योजनाओं में हितलाभ जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रदाय किया जावेगा। जिले के सभी उद्योगपतियों को शासन की ओर से एमएसएमई प्रोत्साहन योजनांतर्गत पात्र इकाईयों को मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुदान राशि एवं भूमि आवंटन पत्र जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रदाय किया जावेगा। अन्य चयनित जिलों के सीधे उद्योगपतियों एवं स्वरोजगार मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया जाएगा।

Related posts

ग्राम सिमरिया में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर

Reva India News

हब फोर एम्पावरमेंट आॅफ वोमेन अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

जेईई/नीट की निःशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 26 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment