Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम सिंगारपुर में प्रशासन ग्राम की ओर शिविर आयोजित

मंडला, 21 मई 2026

ग्राम सिंगारपुर में बुधवार को प्रशासन ग्राम की ओर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। सेम बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई।

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या, उचित मूल्य दुकान के संचालन, कुओं की प्रगति तथा सड़क निर्माण संबंधी मांगें रखी गईं, जिन पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर क्लस्टर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में जानकारी दी गई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति मांग आधारित प्रक्रिया होने के कारण लंबित है। साथ ही स्वास्थ्य भवन, माध्यमिक शाला भवन तथा खेल सामग्री वितरण से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की गई।

Related posts

मध्यप्रदेश विशेष सहयोगी दस्ता भर्ती 18 जुलाई से प्रारंभ

Reva India News

टाउन हॉल मे गूंजे  चेतना के स्वर

Reva India News

सामुदायिक लामबंदी सप्ताह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत संवर्धन कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment