Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी एवं सलवाह में कृषि व्यवस्थाओं का निरीक्षण, खरीफ तैयारियों की समीक्षा

मंडला, 29 मई 2026

उपसंचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया ने घुघरी एवं सलवाह क्षेत्र में कृषि विभाग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर खरीफ 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घुघरी, बीज गोदाम, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला घुघरी तथा बीआरसी सलवाह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री झारिया ने बीज भंडारण व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले उन्नत बीजों की स्थिति एवं मिट्टी परीक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराया जाए तथा मिट्टी नमूनों का शीघ्र परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मिट्टी नमूना संग्रहण, परीक्षण एवं किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की। खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खरीफ बीज का भंडारण किया जाएगा।

बीआरसी सलवाह में कृषि विस्तार गतिविधियों एवं किसानों को दी जा रही तकनीकी जानकारी की समीक्षा करते हुए श्री झारिया ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घुघरी श्री अशोक भलावी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री शैलेन्द्र सैयाम, श्री परशुराम झारिया, श्री नवीन झारिया एवं श्रीमती आरती उद्दे सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खम्हेखेड़ा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पखवाड़े पर ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान पर विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment