Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खम्हेखेड़ा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 11 सितंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बीजाडांडी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खम्हेखेड़ा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और आयोजित शिविर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष करिश्मा राजेन्द्र पट्टा, उपाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी उमेश कुमार सिंगरौरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए 12 तरह की जांच के संबंध में जानकारी दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग शिविर में आकर निःशुल्क दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। साथ ही जिन व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड नहीं बना है वे शिविर के माध्यम से बनवा सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाते हुए आवश्यकतानुसार कार्यवाही करें। नवयुवकों को नशे की लत से दूर रखते हुए गांव का वातावरण साफ सुथरा और स्वच्छ रखने की समझाईश दी।

Related posts

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों को एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने अंतिम अवसर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 अक्टूबर 2022

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया ठरका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment