Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज

मंडला, 2 जून 2026

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 की तैयारियों एवं समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय मंडला द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह बैठक 3 जून (बुधवार) को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरीय एवं पंचायत क्षेत्र के पंजीकरण/सहायक पंजीकरण अधिकारी तथा सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) शामिल होंगे।

बैठक में मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

उज्जवल भविष्य की राह कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला संपन्न

Reva India News

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

Reva India News

संतोष एवं गनेश को जनसुनवाई में तत्काल मिला व्हीलचेयर

Reva India News

Leave a Comment