Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

असंगठित क्षेत्र के गरीब श्रमिकों के लिए मान धन योजना बेहद उपयोगी- कलेक्टर

मंडला, 8 जून 2026

जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिला श्रम अधिकारी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का प्रस्तुतिकरण दिया। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के गरीब श्रमिकों के लिए यह योजना बेहद उपयोगी है और जिले में लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी विभाग सहयोग करें।

कलेक्टर श्री धोटे ने महिला बाल विकास विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पंचायतों को निर्देश दिए कि वे मिलकर लोगों को इस पेंशन योजना में पंजीयन के लिए प्रेरित करें। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक के असंगठित श्रमिक, जैसे घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, दर्जी, कृषि मजदूर जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए तक है, पंजीयन करा सकते हैं। आयकर दाता और ईपीएफओ, ईएसआईसी, एनपीएस के सदस्य पात्र नहीं हैं। 18 साल की उम्र में जुड़ने पर मासिक योगदान लगभग 55 रुपए और 40 साल की आयु पर 200 रुपए है। श्रमिक जितनी राशि जमा करेगा, उतनी ही राशि सरकार भी देगी। 60 साल बाद हर महीने 3,000 रुपए की निश्चित पेंशन मिलती है और लाभार्थी की मृत्यु पर पति/पत्नी को 1,500 रुपए पारिवारिक पेंशन मिलती है। पंजीयन आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या मान-धन पोर्टल पर किया जा सकता है।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर में भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Reva India News

नदियों को साफ स्वच्छ रखना ही उनकी सेवा है: रवि बर्मन जल गंगा संवर्धन अभियान तहत विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment