Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई मण्डला में 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

मंडला, 9 जून 2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मण्डला द्वारा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आईटीआई मण्डला में एनसीवीटी एवं एससीवीटी मान्यता प्राप्त विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इनमें कोपा, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, प्लम्बर, ड्राइवर कम मैकेनिक सहित अन्य रोजगारोन्मुखी व्यवसाय शामिल हैं। संस्थान में प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाती है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.dsd.mp.gov.in एवं इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई मण्डला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर 9425444593 एवं 9126541758 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में ईकेवाईसी कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 सितम्बर 2022

Reva India News

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment