Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में ईकेवाईसी कार्यों का निरीक्षण किया

मंडला 27 अप्रैल 2025

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने शनिवार को ग्राम पंचायत देवरीकला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रहे ईकेवाईसी के कार्यों का जायजा लिया। श्री कूमट ने ई-केवाईसी प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों से बातचीत की और कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए ईकेवाईसी के महत्व तथा इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान, सीईओ ने ईकेवाईसी कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत हितग्राहियों का ईकेवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Related posts

31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

महिला ज्ञानालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर ने नारायणगंज सीएचसी का किया सघन निरीक्षण साफ-सफाई और स्टोर ऑडिट के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment