Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग महत्वपूर्ण – कलेक्टर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 10 जून 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मानसिक तनाव प्रबंधन एवं उनकी मानसिक स्थिति की निगरानी के संबंध में समिति के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता ने समिति की संरचना, काउंसलर की पदस्थापना, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों की काउंसलिंग, मेंटर-मेंटी, गार्डियन-ट्यूटर आदि के संबंध में विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बैठक में कहा कि शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, विद्यालयों के साथ-साथ निजी शैक्षणिक संस्थाओं तथा कोचिंग सेंटर्स की नियमित रूप से बैठकें आयोजित करें। समिति के सदस्य शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ कोचिंग सेंटर्स व छात्रावासों का निरीक्षण करें। शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार 20 जून तक आवश्यक समितियों का गठन करें। निरीक्षण पत्रक जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। बैठक में समिति के अशासकीय सदस्यों से भी सुझाव लिए गए। निगरानी समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, अशासकीय सदस्य श्री संजय तिवारी एवं श्री चंद्रशेखर निखारे के साथ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री एलएस मसराम, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जून 2023

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पंजीयन राशि जमा करें

Reva India News

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment