Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन सख्त प्राचार्यों को 10 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं निपटाने के निर्देश

मंडला, 2 मार्च 2026

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जा रही वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े ने जिले के समस्त प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।

बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं हर हाल में 10 मार्च 2026 तक संपन्न की जानी हैं। इन परीक्षाओं के लिए बाह्य परीक्षकों के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। प्राचार्यों को इन परीक्षाओं को निर्धारित समयावधि में ही पूरा करना सुनिश्चित करना होगा। बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों को ’’तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त’’ करें ताकि वे अपने मूल्यांकन केंद्रों पर समय से रिपोर्ट कर सकें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल के परीक्षा कार्यों को मध्यप्रदेश अनिवार्य सेवा संधारण एवं विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 के अंतर्गत अनिवार्य सेवा घोषित किया है। यदि कोई प्राचार्य या मूल्यांकनकर्ता अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतता है, तो उनके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Related posts

पोस्टर कलर प्रतियोगिता मोदी जी के 12 साल बेमिसाल .नन्हे कलाकारों ने उकेरी सरकार की उपलब्धियां

Reva India News

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शासन और प्रशासन संकल्पित – हर्षिका सिंह रोजगार मेला में 295 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

राजसात वाहन, सामग्री की खुली नीलामी

Reva India News

Leave a Comment