Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गले में फंसा 6 सेंटीमीटर लम्बा मछली का कांटा, जिला चिकित्सालय मंडला में सफल उपचार

मंडला, 10 जून 2026

जिला चिकित्सालय मंडला में चिकित्सकों ने एक जटिल मामले का सफलतापूर्वक उपचार कर 11 वर्षीय बालक के गले में फंसे मछली के कांटे को सुरक्षित निकालकर राहत प्रदान की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर वार्ड निवासी 11 वर्षीय अंश चौधरी के गले में मछली खाते समय कांटा फंस गया था, जिसके कारण उसे तत्काल जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। चिकित्सकों ने त्वरित जांच एवं उपचार प्रारंभ किया।

नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ ’’डॉ. सौम्या चौबे’’ ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से बालक के गले में फंसे लगभग ’’6 सेंटीमीटर लंबे मछली के कांटे’’ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। उपचार के बाद बालक की स्थिति सामान्य बताई गई है।

जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण जटिल मामलों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। आने वाले समय में जिला चिकित्सालय मंडला में मरीजों तथा विकलांगता बोर्ड से संबंधित श्रवण बाधित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सफल उपचार से जिला चिकित्सालय मंडला की स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय दक्षता पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related posts

संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. निशीथ पटेल एवम सचिव धर्मेश पटेल ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

आंगनवाड़ी के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराएं – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment