Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनकल्याणकारी शिविर में विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी

मंडला, 16 जून 2026

मध्यप्रदेश शासन के विशेष अभियान अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविरों के खंड स्तरीय कार्यक्रमों के प्रथम चरण का आयोजन सोमवार को जनपद पंचायत बीजाडांडी के मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम में निवास विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र यादव, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र पुट्टा, अध्यक्ष श्री डुमरी लाल कुम्हरे, जिला संयोजक श्री विकास यादव, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वासंती दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

कृषि विभाग के श्री प्रकाश मरावी एवं उनकी टीम द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े के हाथों स्प्रेयर पंप, दवा एवं बीज किट का वितरण किया गया। विभाग को कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण प्रगतिरत है।

राजस्व विभाग की ओर से पटवारी श्री प्रणय चौकसे एवं श्री शिवम तिवारी ने विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। विभाग को 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की कार्रवाई जारी है।

आयुष विभाग के डॉ. गोविंद मरावी, डॉ. सुनील भाबरे एवं उनकी टीम ने होम्योपैथिक चिकित्सा एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया जाता है।

शिक्षा विभाग के श्री विवेक मिश्रा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश कुमार दुबे ने विद्यालय त्यागी बालक-बालिकाओं के पुनः नामांकन तथा नवीन शिक्षा सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

सहकारिता विभाग के श्री वृंदावन श्रीवास्तव एवं श्रीमती विद्या पाण्डेय द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। विभाग को 7 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी को 17 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि आजीविका मिशन विभाग के श्री साहेब लाल सूर्यवंशी एवं उनकी टीम को 21 आवेदन प्राप्त हुए। सामाजिक न्याय विभाग को 41 तथा उद्यानिकी विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

Related posts

रोजगार मेला आज

Reva India News

राजीव गांधी पंचायती राज शिविर सम्पन्न

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment