Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाइन: आगामी दो दिनों में करें शिकायतों का निराकरण- अपर कलेक्टर जन कल्याण शिविरों के आवेदनों की एंट्री में लापरवाही नहीं चलेगी- सीईओ मंडला, 17 जून 2026

जिला योजना भवन में बुधवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह और सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने विभागवार कार्यों की प्रगति जानी और जरूरी निर्देश दिए।

 

तीन दिन बाद आएगी सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग, तेज करें काम

 

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की नई रैंकिंग जारी होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। सभी विभाग दो दिन में अधिकतम शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। 50 दिन से ज्यादा लंबित शिकायतों को भी नियमानुसार बंद कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निम्न गुणवत्ता वाले प्रकरणों को संबंधित जिलाधिकारी री-ओपन कराकर संतुष्टि के साथ क्लोज करें। बैठक से गैरहाजिर जिलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

 

जन कल्याण शिविरों के आवेदनों की एंट्री चिंताजनक

 

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने जन कल्याण शिविरों के आवेदनों की पोर्टल पर एंट्री की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और मुख्यालय स्तर पर लगे शिविरों में मिले सभी आवेदनों की एंट्री गुरुवार तक हर हाल में कर दी जाए। एंट्री की स्थिति चिंताजनक है।

कृषि तथा संबद्ध विभागों की बैठक की तैयारी की समीक्षा

 

कृषि एवं संबद्ध विभागों की प्रस्तावित समीक्षा बैठक को लेकर सीईओ श्री मीना ने कहा कि सभी जिलाधिकारी निर्धारित फार्मेट में अपना प्रेजेंटेशन तैयार करें। साथ ही पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन भी बिंदुवार बनाकर लाएं।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, कृषि व अन्य विभागों के जिला प्रमुख योजना भवन में मौजूद रहे। समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद, सीडीपीओ, बीईओ, सीएमओ और बीएमओ वीसी के जरिए बैठक से जुड़े।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार कलेक्टर पहुंचे शिविर में, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Reva India News

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बंजर क्लब मण्डला के सचिव होंगे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 24 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment