Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 जुलाई को होगी जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक

मंडला, 20 जुलाई 2026

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक आगामी 31 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत मंडला के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक के एजेंडे के अनुसार सबसे पहले पिछली सामान्य सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की भी समीक्षा होगी। साथ ही जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा सह शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। जिला पंचायत की सामान्य सभा की इस बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम कटरा के बावड़ी की साफ-सफाई  

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में मंडला पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान का मंडला में शुभारंभ, बोरी पीपरडाही में जनभागीदारी से हुआ बोरी बंधान कार्य

Reva India News

Leave a Comment