Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण

मण्डला 14 अगस्त 2021

आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात परेड रिपोर्टिंग एवं परेड का निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जायेगा। इसके पश्चात हर्ष फायर, मार्च पास्ट एवं परेड की सलामी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरूस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Related posts

राजस्व प्रकरणों के लक्ष्य को 15 जनवरी तक प्राप्त करें अधिकारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 जुलाई 2022

Reva India News

द्वितीय दिवस 110 लोगों को लगा कोविड टीका

Reva India News

Leave a Comment