Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में कुक कम हेल्पर्स की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित उत्कृष्ट व्यंजन बनाने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

मंडला, 21 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के अंतर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय कुक कम हेल्पर्स कुकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वच्छता एवं स्वाद में सुधार लाना तथा कुक कम हेल्पर्स को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बीजाडांडी की अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा राजेन्द्र पुट्टा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वासंती दुबे, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी, सहायक विकासखंड प्रबंधक श्रीमती गिरजा देवी केवट, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्त्रोत समन्वयक श्री मनोज चंदेल सहित शिक्षा विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुक कम हेल्पर्स ने पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने भोजन की गुणवत्ता, पोषण मूल्य, स्वाद, प्रस्तुतीकरण एवं स्वच्छता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एकीकृत माध्यमिक शाला धनवाही की संतोषी बाई उइके को प्रदान किया गया। उन्हें 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार माध्यमिक शाला पिपरिया की सविता यादव तथा माध्यमिक शाला बुदरा की सोनम मरावी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। दोनों को 3,000-3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। तृतीय पुरस्कार प्राथमिक शाला डूंगरिया की गुमटिया बाई मरावी, माध्यमिक शाला जमठार की लायेची बाई तथा एकीकृत माध्यमिक शाला भभेरामाल की हाजरा बी को संयुक्त रूप से दिया गया। प्रत्येक को 2,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार चतुर्थ पुरस्कार माध्यमिक शाला चारगांव की धनिया बाई गौठारिया, संदीपनी विद्यालय कालपी की सुनीता मरावी तथा एकीकृत माध्यमिक शाला बरगा बटई की छोटी बाई धुर्वे को प्रदान किया गया। प्रत्येक विजेता को 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत ऐसे आयोजन विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कुक कम हेल्पर्स का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Related posts

ग्राम पंचायत भोंडी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से जारी

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

Reva India News

स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत सीएम राईज स्कूल माधोपुर में किया गया आयोजन

Reva India News

Leave a Comment