Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी भवन निर्माण समय पर पूर्ण कराएं – श्री श्रेयांश कूमट महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में निर्देश

मंडला 20 फरवरी 2025

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न मदों में स्वीकृत आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य की धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करें। कार्य की गति बढ़ाएं एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी, सहायक संचालक लीना चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवई एवं नारायणगंज, 7 विकासखण्ड अंतर्गत समस्त परियोजना अधिकारी एवं समस्त सहायक यंत्री उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया

Reva India News

पेट्रोल -डीजल, गैस सिलेण्डर के दामों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आधे दिन का बंद 20 को किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा का भी होगा आयोजन

Reva India News

प्रत्येक प्रकरण की केस समरी तैयार करें – सोमेश मिश्रा उच्च न्यायालय की अवमानना प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment