Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित आईटीआई में शत-प्रतिशत प्रवेश और वृहद रोजगार मेले की तैयारियों पर जोर

मंडला, 21 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि अगस्त 2026 प्रवेश सत्र के दौरान जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वृहत युवा संगम (रोजगार) मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कलेक्टर श्री धोटे ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कौशल उन्नयन एवं रोजगार गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

बैठक में शासकीय आईटीआई की प्राचार्य श्रीमती मनीषा भूरिया ने आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया तथा आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिला श्रम अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अनिल दुबे, उद्यानिकी विभाग के श्री एम.एस. मरावी, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री रोहित बड़कुल, प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद कुमार मरावी सहित जिला कौशल समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतगत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान 4 नवंबर से

Reva India News

नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली डांस से दिया गया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

Leave a Comment